अरवल – अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल द्वारा आयोजित जनता दरबार में आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई की गई। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं, शिकायतों एवं जनसरोकार से जुड़े मामलों से अवगत कराया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा सभी आवेदनों एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक, संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ सुना गया। मामलों के त्वरित, पारदर्शी एवं विधिसम्मत निष्पादन हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
साथ ही सभी शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन, प्रभावी अनुश्रवण एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय, बेहतर पुलिस सेवा एवं पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास की भावना को और सुदृढ़ किया जा सके। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान, पुलिस-जन संवाद को सशक्त बनाना तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक जनोन्मुखी एवं उत्तरदायी बनाना है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट