By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन

Swatva
Last updated: July 9, 2026 5:28 pm
By Swatva 58 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अरवल –जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त अरवल शैलेश कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण तथा योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

- Advertisement -

इस अवसर पर संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों, दिशा-निर्देशों एवं कार्यान्वयन की प्रक्रिया से विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अंतर्गत चयनित गांवों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करते हुए चयनित गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, स्वच्छता, विद्युत, आवास, आजीविका तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करें। कार्यशाला में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया गया कि अरवल जिले के कुल 20 चयनित गांवों में सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का समन्वित लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही योजना के प्रभावी अनुश्रवण, प्रगति समीक्षा एवं विभागीय समन्वय की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या या बाधा का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें ताकि योजना का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुँच सके। सभी पदाधिकारियों ने योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयास करने एवं चयनित गांवों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में सिविल सर्जन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ अन्य जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

TAGGED: arwal khabar, Arwal news, arwal updates, arwal अरवल, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार का नामांकन, दिग्गजों की मौजूदगी में एनडीए का महाशक्ति प्रदर्शन
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
बिहार, किसान, निर्बाध, बिजली, सुबह 6, शाम छह तक, मुख्यमंत्री
बिहार के किसानों को अब सुबह 6 से शाम छह बजे तक निर्बाध सस्ती बिजली
बिहारी समाज राजपाट
नहर प्रमंडल रजौली के अधिकारीयों ने कोल्डीहा में पुल निर्माण कार्य पर लगाया रोक
बिहारी समाज
लोन घोटाला : फर्जी कागजात से पड़ोसी के मकान पर उठाया कर्ज, वसूली करने पहुंचे बैंक कर्मी तो हुआ पर्दाफाश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार का नामांकन, दिग्गजों की मौजूदगी में एनडीए का महाशक्ति प्रदर्शन
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
बिहार, किसान, निर्बाध, बिजली, सुबह 6, शाम छह तक, मुख्यमंत्री
बिहार के किसानों को अब सुबह 6 से शाम छह बजे तक निर्बाध सस्ती बिजली
बिहारी समाज राजपाट
नहर प्रमंडल रजौली के अधिकारीयों ने कोल्डीहा में पुल निर्माण कार्य पर लगाया रोक
बिहारी समाज
लोन घोटाला : फर्जी कागजात से पड़ोसी के मकान पर उठाया कर्ज, वसूली करने पहुंचे बैंक कर्मी तो हुआ पर्दाफाश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार का नामांकन, दिग्गजों की मौजूदगी में एनडीए का महाशक्ति प्रदर्शन

पटना। बिहार की राजधानी पटना की सबसे चर्चित सीटों में से एक…

By Swatva
बिहार, किसान, निर्बाध, बिजली, सुबह 6, शाम छह तक, मुख्यमंत्री
बिहारी समाज

बिहार के किसानों को अब सुबह 6 से शाम छह बजे तक निर्बाध सस्ती बिजली

बिहार के किसानों को अब रोजाना सुबह 6 बजे से शाम 6…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

नहर प्रमंडल रजौली के अधिकारीयों ने कोल्डीहा में पुल निर्माण कार्य पर लगाया रोक

नवादा : किसानों की शिकायत पर नहर प्रमंडल रजौली के अधिकारीयों ने…

By Swatva
बिहारी समाज

लोन घोटाला : फर्जी कागजात से पड़ोसी के मकान पर उठाया कर्ज, वसूली करने पहुंचे बैंक कर्मी तो हुआ पर्दाफाश

नवादा : जिले के हिसुआ प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?