By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर हुआ मंथन – नितिन अभिषेक

Swatva
Last updated: July 3, 2026 5:49 pm
By Swatva 24 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अरवल –भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय अरवल में शुक्रवार को परिचयात्मक सह संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक का अरवल में प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। बैठक की शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। बैठक में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने पर व्यापक चर्चा की।

- Advertisement -

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है और इसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार केवल सदस्य संख्या बढ़ाने से नहीं, बल्कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय, प्रशिक्षित एवं जनसेवा के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने से होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा भाजपा की विचारधारा, नीति, रीति और सिद्धांतों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा के साथ करें। उन्होंने कहा कि आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों प्रशिक्षण वर्ग तथा बूथ सशक्तिकरण अभियान को पूरी गंभीरता से सफल बनाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

उन्होंने प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर नियमित बैठकें आयोजित करने, जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा संगठन को और अधिक गतिशील बनाने पर विशेष बल दिया। अध्यक्षीय संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में अरवल जिला संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना होगा, ताकि भाजपा की विचारधारा जन-जन तक पहुंचे और संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बने। बैठक में आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्देश दिया गया।

बैठक के उपरांत प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मेहंदिया स्थित बाबा मधेश्वर नाथ प्राचीन मंदिर मधुश्रवा आश्रम में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने बाला जी वेंकटेश्वर मंदिर में दर्शन कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। अपने अरवल प्रवास के दौरान प्रदेश महामंत्री नितिन अभिषेक ने परशुरामपुर पहुंचकर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुन्दर शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका है।

- Advertisement -

बैठक में जिला महामंत्री संजीव कुमार, संगीता कुशवाहा, जितेश सिंह, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स, जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार, सत्येंद्र विश्वकर्मा, सुनीता सिन्हा, संजीत सिंह, रामाशीष दास, मुन्नी चन्द्रवंशी, जिला मंत्री मीरा सिंह, प्रिया कुमारी, जिला कोषाध्यक्ष कुन्दन पाठक, कार्यालय मंत्री धनंजय रविदास, संजय गुप्ता, युवा मोर्चा चुन्नू नंदन, किसान मोर्चा अखिलेश सम्राट, ओबीसी मोर्चा मनोज यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रभु पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा सज्जाद आलम, नगर अध्यक्ष चन्दन खत्री, मंडल अध्यक्ष भरत यादव, जितेंद्र कुशवाहा, मुकेश भगत, रिंकू विश्वकर्मा, सुधीर शर्मा, मनोज कुमार, बृजेन्द्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, प्रिंस सिंह बबुआन, विक्की दूबे सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: Arwal, arwal khabar, arwal updates, bjp news, अरवल, भारतीय जनता पार्टी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

कैदी, सुसाइड, मुंगेर, जेल, बड़े भाई, हत्या
बड़े भाई की हत्या में बंद कैदी ने मुंगेर जेल की छत से कूदकर किया सुसाइड
अपराध बिहारी समाज
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू
अपराध बिहारी समाज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा
बिहारी समाज अपराध
पति की मौत के बाद ‘गो डिजिट’ ने ठुकराया बीमा दावा, उपभोक्ता आयोग ने दिलाया इंसाफ, पत्नी को मिलेगा 15 लाख
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

कैदी, सुसाइड, मुंगेर, जेल, बड़े भाई, हत्या
बड़े भाई की हत्या में बंद कैदी ने मुंगेर जेल की छत से कूदकर किया सुसाइड
अपराध बिहारी समाज
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू
अपराध बिहारी समाज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा
बिहारी समाज अपराध
पति की मौत के बाद ‘गो डिजिट’ ने ठुकराया बीमा दावा, उपभोक्ता आयोग ने दिलाया इंसाफ, पत्नी को मिलेगा 15 लाख
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
कैदी, सुसाइड, मुंगेर, जेल, बड़े भाई, हत्या
अपराध

बड़े भाई की हत्या में बंद कैदी ने मुंगेर जेल की छत से कूदकर किया सुसाइड

मुंगेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसमें हत्या के जुर्म…

By Amit Dubey
सीतामढ़ी, लुटेरा, हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी,ऑपरेशन लंगड़ा
अपराध

सीतामढ़ी में लुटेरे का हाफ एनकाउंटर, भरत तिवारी कांड के बाद ऑपरेशन लंगड़ा फिर शुरू

भरत तिवारी एनकाउंटर के करीब 20 दिन बाद एकबार फिर बिहार पुलिस…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन साइबर अपराधियों को दबोचा

नवादा : जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी…

By Swatva
बिहारी समाज

पति की मौत के बाद ‘गो डिजिट’ ने ठुकराया बीमा दावा, उपभोक्ता आयोग ने दिलाया इंसाफ, पत्नी को मिलेगा 15 लाख

नवादा : सदर में सड़क हादसे में पति को खोने के बाद…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?