अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 27 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। समस्याएँ मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, कब्जा, पेयजल, मापी, राजस्व, जीविका, नगर परिषद कार्यालय, लघु जल संसाधन विभाग, कृषि विभाग, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय, थाना प्रभारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पंचायत शाखा, अनुमंडल कार्यालय, विद्युत विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें।
अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम वभन बिगहा निवासी उमेश्वर प्रसाद द्वारा बताया गया कि मैं अपनी जमीन को मापी कराने हेतु कार्यालय का बार-बार चक्कर लगाना पड़ रहा है, मापी करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी अरवल को मापी ससमय कराने हेतु निदेशित किया गया। कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम बेलसार निवासी महेन्द्र मिस्त्री द्वारा बताया गया कि न्यायालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता के आदेश को अनुपालन नहीं किया जा रहा है। अनुपालन करवाने की कृपा प्रदान की जाए।
इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता अरवल, अनुमंडल पदाधिकारी अरवल एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरवल को न्यायालय आदेश के अनुपालन हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम प्रसादी इंगलिश निवासी चंचला देवी द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री द्वारा मेरी पुत्री के विवाह से संबंधित दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका अरवल को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट