अरवल – राजद अरवल के द्वारा भ्रष्ट विधि व्यवस्था, महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी के विरोध में प्रखंड मुख्यालय पर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया इसके अध्यक्षता अभय सिंह और संचालन संजय सिंह के द्वारा किया गया धरना सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जगजीवन राम रामेश्वर चौधरी देव लगन राम जिला अध्यक्ष एससी एसटी उमेश पासवान मनोज कुमार जिला प्रवक्ता राजू रंजन पासवान देवी लाल सिंह जनार्दन सिंह रामबाबू चौधरी कुणाल कुशवाहा के अलावे अन्य नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि डबल इंजन की सरकार मैं आम गरीब लोग काफी परेशानी का सामना कर रहे हैं।
वर्तमान समय में बेरोजगारी महंगाई भ्रष्टाचार और विधि व्यवस्था के अलावे अन्य प्रकार की समस्याएं श्री ग्रसित लोगों के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिसके कारण आम आवाम भ्रष्टाचार गरीबी और विधि व्यवस्था के मार से ग्रसित हो रहे हैं सरकार में परीक्षा के प्रश्न पत्र लिक होना देश के छात्रों के लिए दुर्भाग्य और खिलवाड़ जैसा है प्रश्न पत्र लीक होने के कारण गरीब छात्र-छात्रा के साथ अन्य छात्राओं को भी मानसिक तनाव में जीवन व्यतीत करना पड़ रहा है इन तमाम सवालों को लेकर जिला पदाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को स्मार् पत्र दिया गया है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट