By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन

Swatva
Last updated: June 7, 2026 5:06 pm
By Swatva 82 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अरवल –विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली, स्वच्छ पर्यावरण एवं फिट भारत के संकल्प को साकार करने हेतु अरवल जिला प्रशासन द्वारा “संडे ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में इंडोर स्टेडियम, अरवल से बालिका उच्च विद्यालय, अरवल तक भव्य साइकिल रैली निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त, अरवल शैलेश कुमार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार एवं धर्मेन्द्र तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार तथा निदेशक डीआरडीए रितेश कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। साइकिल रैली में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित साइकिल चलाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया। रैली के दौरान शहरवासियों को साइकिल को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि साइकिल न केवल एक पर्यावरण-अनुकूल परिवहन साधन है, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक प्रभावी माध्यम भी है। बढ़ते प्रदूषण, ईंधन की खपत तथा जीवनशैली से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए साइकिल का उपयोग वर्तमान समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। कार्यक्रम के दौरान “संडे ऑन साइकिल” अभियान के साथ-साथ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

प्रतिभागियों ने प्लास्टिक कचरे के उपयोग में कमी लाने, घरों एवं संस्थानों में कचरे का पृथक्करण करने, स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का सामूहिक संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने “फिट इंडिया”, “स्वस्थ बिहार”, “स्वच्छ बिहार” एवं “हरित पर्यावरण” के संकल्प को दोहराते हुए अधिकाधिक लोगों को साइकिल अपनाने तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।जिला प्रशासन, अरवल द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने दैनिक जीवन में साइकिल के उपयोग को बढ़ावा दें, कचरे का पृथक्करण करें तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए स्वस्थ, स्वच्छ एवं हरित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

- Advertisement -

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

TAGGED: arwal khabar, Arwal live, Arwal news, अरवल, विश्व साइकिल दिवस, संडे ऑन साइकिल
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

चार दिवसीय दौरे पर बिहार आए संघ प्रमुख
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
समीक्षा बैठक में अनुसंधान कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर दिया गया विशेष बल
बिहारी समाज
अतिक्रमियों से परेशान है लौंद बाजार, राहगीरों को हो रही परेशानी
बिहारी समाज
59 लीटर महुआ शराब बरामद, तस्कर फरार
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

चार दिवसीय दौरे पर बिहार आए संघ प्रमुख
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
समीक्षा बैठक में अनुसंधान कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर दिया गया विशेष बल
बिहारी समाज
अतिक्रमियों से परेशान है लौंद बाजार, राहगीरों को हो रही परेशानी
बिहारी समाज
59 लीटर महुआ शराब बरामद, तस्कर फरार
बिहारी समाज अपराध
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

चार दिवसीय दौरे पर बिहार आए संघ प्रमुख

पटना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत अपने तीन दिवसीय…

By Swatva Desk
बिहारी समाज

समीक्षा बैठक में अनुसंधान कार्य में पारदर्शिता बनाए रखने पर दिया गया विशेष बल

अरवल - पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल के…

By Swatva
बिहारी समाज

अतिक्रमियों से परेशान है लौंद बाजार, राहगीरों को हो रही परेशानी

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के सर्वाधिक घनी आवादी वाले…

By Swatva
बिहारी समाज

59 लीटर महुआ शराब बरामद, तस्कर फरार

नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?