अरवल – कुर्था विधायक पप्पु कुमार वर्मा एवं जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस द्वारा कुर्था प्रखण्ड के पिंजरावाँ पंचायत अन्तर्गत ग्राम मानिकपुर में वृक्षरोपण किया गया। वृक्षारोपण नव निर्मित जीविका भवन परिसर में आयोजित की गई। इस क्रम में जिला पदाधिकारी ने सभी से पर्यावरण के जिम्मेवारियों के प्रति सजग रहने की अपील की। इसके साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि पर्यावरण को संतुलित रखने में पेड़ों की अहम् भूमिका होती है। अतः इसका संरक्षण अत्यावश्यक है।
उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में लोगों को हीट बेव (लू) जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जो कि वृक्षो की कमी का एक कारण है साथ ही समय पर वर्षा न होना भी पर्यावरण की प्रतिकूलता का एक प्रमाण है, जिसमें वृक्षों की भूमिका अहम है। पर्यावरण में अपनी भागीदारियों को समझें और ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगायें व उनको सुरक्षित रखें। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधायक विधायक एवं जिला पदाधिकारी द्वारा पिंजरावाँ पंचायत के वार्ड नं0 02 में पीएचईडी द्वारा निर्मित नल जल योजना का अवलोकन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों को कीट वितरित किया गया।
साथ ही मनरेगा श्रमिकों को जॉब कार्ड वितरित किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा जीविका दीदीयों के साथ महिला संवाद आयोजित की गई। मौके पर उप विकास आयुकत शैलेश कुमार, निदेशक एनईपी मुकेश कुमार, डीपीएम जीविका, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छता अभियान, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, कार्यपालक अभियंता मनरेगा, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कुर्था, पिंजरावाँ पंचायत के मुखिया पुनम कुमारी के साथ अन्य उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट