By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश ने सहयोग शिविर का किया निरीक्षण, दिया गया आवश्यक निर्देश

Swatva
Last updated: June 2, 2026 9:31 pm
By Swatva 257 Views
Share
4 Min Read
SHARE

अरवल -जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के मार्गदर्शन में आज अरवल जिला अंतर्गत सभी 05 प्रखंडों के कुल 13 पंचायतों में तथा नगर परिषद अरवल एवं नगर पंचायत कुर्था में ‘सहयोग शिविर” का सफल आयोजन किया गया। सहयोग शिविर प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन एवं योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना है। सहयोग शिविर के सफल संचालन एवं सतत अनुश्रवण के क्रम में प्रभारी मंत्री-सह-अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति, दीपक प्रकाश द्वारा करपी प्रखंड के खजूरी पंचायत, कलेर प्रखंड के बेलसार पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया गया। वहीं प्रभारी सचिव डॉ. आशिमा जैन द्वारा कुर्था प्रखंड के मानिकपुर एवं निघवां पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

- Advertisement -

इसी क्रम में जिला पदाधिकारी अरवल द्वारा अरवल प्रखंड के वासिलपुर पंचायत, कुर्था प्रखंड के निघवां पंचायत, कलेर प्रखण्ड के बेलसार पंचायत एवं करपी प्रखंड के खजुरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविरों का सतत अनुश्रवण किया गया। साथ ही, शिविर में उपलब्ध भौतिक सुविधाओं, विभिन्न विभागों की उपस्थिति एवं प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की समीक्षा भी की गई। आज आयोजित सहयोग शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति निम्नवत रही- अरवल प्रखंड के वासिलपुर पंचायत में कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 13 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया।

वहीं परासी पंचायत में कुल 131 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 91 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कुर्था प्रखंड के मानिकपुर पंचायत में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 67 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं निधवां पंचायत में कुल 77 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 59 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के अनुआं पंचायत में कुल 126 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 03 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया।

वहीं बेलौरा पंचायत में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 08 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। कलेर प्रखंड के दक्षिणी कलेर पंचायत में कुल 83 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 36 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। बेलसार पंचायत में कुल 106 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 34 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं सोहसा पंचायत में कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 24 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। करपी प्रखंड के रोहाई पंचायत में कुल 56 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 19 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। अईयारा पंचायत में कुल 118 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 42 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया।

- Advertisement -

खजुरी पंचायत में कुल 72 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 35 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। चौहर पंचायत में कुल 39 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 27 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। वहीं नगर परिषद अरवल में कुल 155 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 09 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। साथ ही नगर पंचायत कुर्था में कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 11 आवेदनों का निष्पादन शिविर में ही किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया गया है कि प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ सुलभ रूप से प्राप्त हो सके।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: Arwal, Arwal news, अरवल, अरवल खबर, अरवल न्यूज, प्रभारी मंत्री दीपक प्रकाश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर
अपराध बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी
बिहारी समाज
बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय
बिहारी समाज
कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
शराब, तस्कर, मुठभेड़, गोपालगंज, PMCH रेफर
अपराध

गोपालगंज में शराब तस्कर से मुठभेड़, जबड़े में गोली लगने के बाद PMCH रेफर

गोपालगंज के श्रीपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान शराब तस्करों…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

मनचाहा ट्रांसफर दूंगा, लेकिन इसके बाद पढ़ाई में कोई बहाना नहीं चलेगा : सीएम सम्राट चौधरी

कैमूर। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षकों के स्थानांतरण नीति को…

By Swatva
बिहारी समाज

बंगला विवाद : नोटिस की अवधि खत्म, राबड़ी ने सरकार को पत्र लिखकर मांगा एक महीने का समय

- लालू की सेहत का हवाला दे राबड़ी ने मांगी एक महीने…

By Swatva
बिहारी समाज

कलश यात्रा के साथ सप्त दिवसीय शिव-राधा कृष्ण यज्ञ का शुभारंभ

-पूर्व मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष ने उपलब्ध कराया ठंडा जल व शीतल…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?