By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

सहयोग शिविर का किया गया निरीक्षण,नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिशित करने का निर्देश

Swatva
Last updated: May 20, 2026 8:43 am
By Swatva 42 Views
Share
3 Min Read
SHARE

अरवल – दीपक प्रकाश द्वारा अरवल जिला अंतर्गत आयोजित ‘सहयोग शिविर के सतत अनुश्रवण एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यक्रम के क्रम में मंत्री द्वारा करपी प्रखंड अंतर्गत परियारी पंचायत, कुर्था प्रखंड अंतर्गत बारा में आयोजित सहयोग शिविर तथा सोनभद्र बंशी सूर्यपुर प्रखंड अंतर्गत खड़ासीन पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

- Advertisement -

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में संचालित विभिन्न व्यवस्थाओं, विभागवार प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की स्थिति का गहन अवलोकन किया। मंत्री ने शिविर स्थल पर उपस्थित आम नागरिकों एवं लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित कर सहयोग शिविर के संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने आमजनों से यह जानकारी ली कि विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का निष्पादन किस प्रकार किया जा रहा है तथा लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध हो रहा है अथवा नहीं।

निरीक्षण के दौरान कई ग्रामीणों द्वारा अपनी समस्याओं एवं सुझावों को मंत्री के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े। प्रभारी मंत्री-सह-अध्यक्ष, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति। मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि सहयोग शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत का निष्पादन पूरी पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि ‘सहयोग शिविर’ सरकार एवं आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना जाए तथा प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही विभागीय योजनाओं से संबंधित जानकारी आमजनों तक सरल एवं स्पष्ट रूप से पहुँचाने पर भी बल दिया गया।

- Advertisement -

मंत्री ने शिविर में उपस्थित पदाधिकारियों से विभागवार प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजनों का प्रशासन पर विश्वास बनाए रखना प्रशासनिक व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उक्त अवसर पर जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी, संबंधित प्रखंडों के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: Arwal, arwal khabar, Arwal news, अरवल, अरवल खबर, दीपक प्रकाश
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
जनता के द्वार पहुंची सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी
बिहारी समाज
प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक
बिहारी समाज
समय व संस्कृति के सेतु हैं संग्रहालय: प्रो. जयदेव
बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक
बिहारी समाज
जनता के द्वार पहुंची सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी
बिहारी समाज
प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक
बिहारी समाज
समय व संस्कृति के सेतु हैं संग्रहालय: प्रो. जयदेव
बिहारी समाज शिक्षा
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अरवल पुलिस आम नागरिको की सुरक्षा सहायता एवम सेवा के लिए सदैव है प्रतिबद्ध -पुलिस अधीक्षक

अरवल - पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशन में अरवल जिला के सभी…

By Swatva
बिहारी समाज

जनता के द्वार पहुंची सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार : उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी

पटना। राज्य सरकार द्वारा “सबका सम्मान - जीवन आसान” संकल्प को धरातल…

By Swatva
बिहारी समाज

प्रभारी मंत्री ने दिव्यांग जनों को उपलब्ध करायी ट्रायसिकल तो बच्चों को पोशाक

नवादा : माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, बिहार सरकार-सह-नवादा जिला प्रभारी…

By Swatva
बिहारी समाज

समय व संस्कृति के सेतु हैं संग्रहालय: प्रो. जयदेव

पटना: संग्रहालय समय और संस्कृति के मध्य सेतु का कार्य करते हैं।…

By Swatva Desk
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?