नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय बाजार की पूर्व मुखिया स्व महादेव यादव सह रजौली पूर्वी पंचायत की मुखिया संजय कुमार की सुपुत्री भूमिका कुमारी ने पटना जिला में I.Com जय (Commerce) परीक्षा की रिजल्ट में पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर नवादा का झंडा बुलंद कर अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया है।
यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, अनुमंडल बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। भूमिका कुमारी की मेहनत, लगन और अनुशासन सभी विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। इस प्रकार की प्रतिभा की धनी पिता संजय कुमार के आवास पर बधाइयाँ देने वालों का तांता लगा हुआ है। उन्होंने हमेशा अपने बेटे-बेटियों के साथ-साथ पूरे पंचायत के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं।
उनका सदैव एक ही प्रयास रहा है कि हमारे पंचायत की बच्चे एवं बेटियाँ आगे बढ़ें और टॉप रैंक हासिल कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन करें। यही कारण है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में प्रतिभा खोज क्वीज प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता समेत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सफल प्रतिभागियों को मोटरसाइकिल, लैपटॉप समेत विभिन्न सामग्री उपलब्ध करा उनकी प्रतिभाओं को निखारने का सतत प्रयास कर रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट