अरवल : जिला पदाधिकारी अमृषा बैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 24 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। समस्याएँ मुख्य रूप से भूमि विवाद, अतिक्रमण, नल जल, वेतन भुगतान, परिसिमन, अपर समाहर्ता, अंचलाधिकारी कार्यालय, थाना प्रभारी कार्यालय, सिविल सर्जन, पीएचईडी विभाग, सांख्यिकी विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें। करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम पुरैनिया निवासी रामेश्वर सिंह द्वारा बताया गया कि मेरे गाँव में सड़क किनारे घर का निर्माण किया जा रहा है, जो आहर पईन, गैर मजरूआ भूमि को अतिक्रमण कर रहे है। अंचलाधिकारी करपी को पूर्व में भी अतिक्रमण मुक्त करने हेतु निदेशित किया गया था पर अबतक कार्रवाई नहीं की गई है। अतिक्रमण मुक्त करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी करपी को नियमानुसार अतिक्रमण मुक्त कर एवं उचित कार्रवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया।
करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम रोहाई निवासी अवध ठाकुर द्वारा बताया गया कि हमारा दो जुड़वा पोता सूर्यकान्त एवं शशिकान्त कुमार है, जिसका आधार कार्ड में स्पेश के कारण सुधार नहीं हो पा रहा है। आधार कार्ड के बिना विद्यालय से स्थानांतरण प्रमाण पत्र भी नहीं मिल रही है। स्थानांतरण प्रमाण पत्र निर्गत करवाने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला सांख्यिकी पदाधिकरी अरवल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम प्रसादी इंगलिश निवासी रेखा देवी द्वारा बताया गया कि मैं अपने परिवार के साथ शादी समारोह में दूसरे स्थान पर चली गई थी। इसी क्रम में मेरे गाँव के ही अजय कुमार द्वारा मेरे खेत में ट्रक्टर से मिट्टी भरा दिया गया है. जो उक्त खेत में मूंग की फसल लगा हुआ था जो काफी नुकसान हो गई है। इस संबंध में उक्त व्यक्ति से पुछे जाने पर गाली गलौज एवं मारपीट पर उतारू हो गये, उचित कार्रवाई करने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी अरवल एवं थाना प्रभारी को शनिवारिय बैठक में भूमि विवाद निपटारे हेतु उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट