By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

पंचायत चुनाव 2026: अरवल में प्रपत्र-1 का प्रकाशन, आज से 18 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति

Swatva
Last updated: May 4, 2026 5:43 pm
By Swatva 112 Views
Share
2 Min Read
SHARE

अरवल। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, बिहार पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में अरवल जिले के गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या के आधार पर प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी गई है।

जनसंख्या के आंकड़ों पर दावा-आपत्ति का मौका

त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरी के पदों (मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य, पंच, पंचायत समिति और जिला परिषद) के लिए आरक्षण का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही होना है। यदि किसी नागरिक को प्रकाशित जनसंख्या आंकड़ों पर कोई आपत्ति है, तो वे 4 मई से 18 मई 2026 तक अपना दावा या आपत्ति संबंधित कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं।

महत्वपूर्ण समय-सीमा (शेड्यूल):

  • दावा-आपत्ति दाखिल करना: 04 मई से 18 मई 2026 तक।

  • आपत्तियों का निपटारा: 04 मई से 22 मई 2026 तक।

  • अपील वादों का निष्पादन: 11 मई से 29 मई 2026 तक।

  • प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन: 05 जून 2026।

  • गजट में प्रकाशन: 09 जून 2026।

यहाँ दर्ज होगी आपत्ति:

प्रशासन ने बताया कि वार्ड सदस्य, मुखिया, पंच, सरपंच और पंचायत समिति सदस्य के लिए संबंधित प्रखंड कार्यालय में आपत्ति ली जाएगी। वहीं, जिला परिषद सदस्य के पद हेतु प्रखंड, अनुमंडल या जिला पदाधिकारी कार्यालय में आवेदन दिए जा सकते हैं।

अधिकारी बोले- पावती रसीद जरूर लें

प्राधिकृत पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे आपत्तिकर्ता को पावती रसीद (Receipt) अनिवार्य रूप से दें। ग्राम पंचायत व समिति के मामले में BDO और जिला परिषद के मामले में SDO जांच अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। 18 मई के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट

TAGGED: arwal khabar, Arwal news, अरवल, राज्य निर्वाचन आयोग
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
बिहारी समाज
अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद आहर में गिरा बाइक सवार, डूबने से मौत, तीन बच्चों के सर से उठा पिता का साया
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान
बिहारी समाज
जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं
बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़
तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर
बिहारी समाज
अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद आहर में गिरा बाइक सवार, डूबने से मौत, तीन बच्चों के सर से उठा पिता का साया
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

रेलवे ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग चिल्लाते रहे पर नहीं बच सकी जान

बख्तियारपुर (पटना) : बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शनिवार…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला पदाधिकारी के जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं

अरवल - जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा वैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता…

By Swatva

तालाब का दूषित व गंदा पानी पीने को ग्रामीण मजबूर

नवादा : जिले के रजौली प्रखंड क्षेत्र के जंगलों व पहाड़ों से…

By Swatva

अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद आहर में गिरा बाइक सवार, डूबने से मौत, तीन बच्चों के सर से उठा पिता का साया

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडाबर थाना क्षेत्र में…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?