अरवल -भीषण गर्मी एवं संभावित रूप से गिरते भूजल स्तर को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंस के निर्देशानुत्तार जिले के सभी पंचायतों में पेयजल की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक व्यापक जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने आवंटित पंचायतों में भ्रमण कर ‘हर घर नल-जल योजना की अद्यतन स्थिति का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत पदाधिकारियों द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्येक घर तक नियमित रूप से पानी पहुंच रहा है या नहीं, पाइपलाइन, जलापूर्ति प्रणाली एव मोटर आदि सुचारू रूप से कार्य कर रहे है या नहीं।
इसके साथ ही पदाधिकारी, संबंधित पंचायतों में उपलब्भ अन्ग जल सोतों जैसे कुआं, चापाकल आदि का भी निरीक्षण कर रहे हैं ताकि आपात स्थिति में वैकल्पिक जल व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। जल स्रोतों की स्थिति, उनकी उपयोगिता एवं आवश्यक मरम्मत , संरक्षण से संबंधित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जांच के दौरान पदाधिकारी स्थानीय ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर पेयजल से जुड़ी समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को भी संकलित करेंगे। प्राप्त फीडबैक के आधार पर संबंधित पदाधिकारी विस्तृत प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएंगे, जिराके आलोक में आवश्यक सुधारात्मक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया है कि इस अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित पदाधिकारी गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी के इस मौसम में आमजन को शुद्ध एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्य प्राथमिकता है। जिला प्रशासन अरवल द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे जल का समुचित उपयोग करें, अनावश्यक जल व्यर्थ न करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट