अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैंन्स द्वारा कुर्था प्रखंड अंतर्गत टाली ग्राम में हर घर नल-जल योजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। भीषण गर्मी एवं लगातार गिरते भूमिगत जल स्तर के मद्देनजर संभावित पेयजल संकट की स्थिति को देखते हुए यह नेरीक्षण किया गया, ताकि आमजन को निर्बाध एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने जलापूर्ति की वर्तमान स्थिति, पइपलाइन नेटवर्क, जल टंकी, मोटर, बोरिंग तथा जल वितरण व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देश दिया कि नल-जल योजना के तहत सभी घरों तक नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चत की जाए तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी को तत्काल दुरुस्त किया जाए।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पेयजल की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है. अतः किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जल स्रोतों की सतत निगरानी की जाए तथा आवश्यकतानुसार वैकल्पिक व्यवस्था भी सुनिश्चित रखी जाए, ताकि किसी भी परिस्थिति में जल संकट उत्पन्न न हो।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से सवाद करते हुए जिला पदाधिकारी ने उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना और सबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ग्रमीणों द्वारा बताई गई समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर उप विकास अयुक्त. शैलेश कुमार के साथ संबंधित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी कर्मी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट