अरवल – भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा बिहार विधान परिषद उपचुनाव 2026 हेतू सूर्य कुमार शर्मा उर्फ (अरविंद शर्मा) को उम्मीदवार बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल कायम हो गया है प्रदेश कार्य समिति सदस्य भास्कर कुमार ने अरविंद शर्मा को बधाई एवं शुभकामना दिया है और उन्होंने बताया की अरविंद शर्मा भाजपा के बहुत ही पुराने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता है, बिहार भाजपा के कार्यकर्ताओं में अति हर्षो उल्लास उमंग का माहौल कायम हुआ है।
अरविंद शर्मा के त्याग तपस्या एवं पार्टी के प्रति समर्पण धैर्य का सुखद परिणाम आया है, कर्मनिष्ठा एवं जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का सम्मान है।निश्चित ही इनके अनुभव, संगठनात्मक दक्षता एवं जनसरोकारों के प्रति सजग दृष्टि से बिहार विधान परिषद में जनभावनाओं को सशक्त स्वर प्राप्त होगा। भास्कर कुमार ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट