अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा बैस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 04 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया गया। समस्याएँ मुख्य रूप से शिक्षा विभाग, शस्त्र शाखा, योजना शाखा एवं अन्य विभाग से संबंधित थे। जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें। कलेर थाना स्थित ग्राम बेलॉव निवासी खुस्तर खान द्वारा बताया गया कि अरवल थाना से शस्त्र अनुज्ञप्तिधारी हूँ। शस्त्र का बट टूटा हुआ एवं खराब है, जो बनने योग्य नहीं है। नया शस्त्र क्रय करने हेतु आदेश निर्गत करवाने की कृपा प्रदान की जाए।
इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला शस्त्र शाखा अरवल को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। वहीं यशवंत कुमार, गोलू इन्टर प्राइजेज अरवल द्वारा बताया गया कि जिला योजना कार्यलय द्वारा निर्गत उत्क्तमित माध्यमिक उच्च विद्यालय वलीदाद में बेंच डेस्क की प्रक्रिया पूर्ण हो चुका है, पर अबतक आपूर्ति आदेश अप्राप्त है। आपूर्ति आदेश निर्गत करवाने की कृपा की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला योजना पदाधिकारी अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट