कुर्था, पत्रकारिता की गरिमा को हमेशा बनाए रखें पत्रकार उक्त बातें रविवार को अरवल जिले के करपी प्रखंड के पंचायत भवन में आयोजित नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के तत्वावधान में आयोजित समीक्षात्मक बैठक को सम्बोधित करते हुए नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अरवल जिलाध्यक्ष भुबनेश्वर कुमार ने कही।
साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान समय के इस डिजिटल युग मे खबरों की आपाधापी में कुछ पत्रकार अपनी गरिमा को भी भूलते जा रहे है जो चिंता का विषय बनते जा रहा है। पत्रकारों को हमेशा अपनी गरिमा बना कर रखना चाहिए ताकि आम जनमानस के बीच पत्रकारिता का मिठास बरकरार रहे। संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार अमर ने कहा कि आज के डिजिटल युग मे जिस प्रकार खबरों के परोसने के आपाधापी में पत्रकार अपना मूल उद्देश्य से भटकते जा रहे है जो कही न कही चिता का विषय है।
ऐसे में पत्रकारों को चिंतन करने की जरूरत है वही संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत कुमार ने भी पत्रकारिता के मूल उद्देश्यो पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करपी पत्रकार रणविजय सिंह ने की जबकि मंच का संचालन करपी पत्रकार रंजन कुमार द्वारा किया गया। मौके पर पत्रकार पंकज नारायण मिश्रा, दिलीप कुमार, सुजीत कुमार सोनी, निशांत मिश्रा, आशुतोष कुमार,संजय सोनार, रंजन कुमार, अंजनी कुमार, अशोक कुमार,अरविंद कुमार,राधाकांत शर्मा समेत जिले के कई पत्रकार सामिल थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट