अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल, अमृषा बैंस की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति (शासी निकाय) से संबंधित बैठक समाहरणालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि अस्पताल में भीड़ प्रबंधन हेतु अस्पताल में टोकन डिस्प्ले सिस्टम एवं पोस प्रिंटर लगाना सुनिश्चित करें। नगर परिषद में कार्यरत एजेंसी के माध्यम से पोस्टमार्टम करने हेतु एक कर्मी का मांग सुनिश्चित की जाए।
कॉविड-19 फील्ड अस्पताल में लगे आप्रयुक्त एसी को सदर अस्पताल के विभिन्न स्थानों पर लगाना सुनिश्चित करें। जिला पदाधिकारी द्वारा निदेशित किया गया कि अस्पताल का विद्युत अंकेक्षण करना, पेस्ट कंट्रोल एवं एंटी टरमाइट का कार्य करना सुनिश्ति करें। संस्थागत प्रसव के आधार पर ममता कार्यकर्ता की बहाली की जाए। अस्पताल में एआई कैमरा लगाना सुनिश्चित की जाए।
चिकित्सकों की रोस्टर ड्यूटी प्रतिदिन व्हाट्सएप ग्रुप पर डालने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही प्रतिदिन सिजेरियन भी की जाए। चिकित्सा पदाधिकारी एवं कर्मी नियमित रूप से अपने निर्धारित समय पर ड्यूटी आए तथा ड्यूटी आने एवं अन्य आकस्मिक कार्य करने से संबंधित प्रस्तावित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सिविल सर्जन राज किशोर प्रसाद, उपाधीक्षक डॉक्टर रमन आर्यभट्ट, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सलीम जावेद अस्पताल प्रबंधक रिजवान उल हक के साथ बिहार सरकार द्वारा नामित सामाजिक कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट