अरवल – बिहार लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को सफल बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। आगामी 14 अप्रैल को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के द्वारा पटना के बापू सभागार में आयोजित संविधान निर्माता भारतरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की 135 वीं जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए ज़िला मुख्यालय के आनंद विहार रिसॉर्ट में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई।
बैठक की अध्यक्षता लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र रंजन ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के द्वारा पटना के बापू सभागार में आयोजित संविधान निर्माता भारतरत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब की जयंती समारोह ऐतिहासिक होगी। उक्त जयंती समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय खाध प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर जयंती समारोह को संबोधित करेंगे।
उक्त जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए गांव से लेकर पंचायत स्तर के कार्यकर्ता को अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जयंती समारोह को भव्य एवं प्रचार-प्रसार करने हेतू ज़िला के प्रमुख स्थानों पर होर्डिंग, बैनर लगायें जायेंगे। उक्त जयंती समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उमंग एवं उत्साह है। अरवल ज़िला से पार्टी के कार्यकर्ता चार चक्का वाहन से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना के बापू सभागार में आयोजित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहेब की जयंती समारोह में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी बड़ी भूमिका निभायेंगे।
तैयारी बैठक में उपस्थित अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पासवान, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश पासवान, ज़िला उपाध्यक्ष शिवशंकर शर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष रामबचन पासवान, ज़िला उपाध्यक्ष नरेश पासवान, ज़िला महासचिव विजय पासवान, करपी प्रखंड अध्यक्ष सुबोध कुमार, वंशी प्रखंड अध्यक्ष महावीर पासवान, कुर्था प्रखंड अध्यक्ष जयप्रकाश पासवान, कलेर प्रखंड अध्यक्ष प्रधान महासचिव अमरनाथ पासवान, दिनेश पासवान, संजय पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट