अरवल -जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता से साक्षात्कार में लगभग 32 नागरिकों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया समस्याएंएँ मुख्य रूप से भूमि विवाद, प्रबंध, मजदूरी, मानदेय भुगतान, नाली निर्माण, परिमार्जन, दहेज उत्पीड़न, बाल संरक्षण विभाग, राजस्व विभाग, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल कार्यालय, पंचायत शाखा, महिला सहायता लाइन, भूमि सुधार उप समाहर्ता नियोजन कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय, आपूर्ति शाखा, अंचल आयुक्त कार्यालय, प्रखण्ड विकास निधि कार्यालय, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग एवं अन्य विभाग से संबंधित थे।
जनता से साक्षात्कार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से ज्यादातर का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और उचित तरीकों से करें।
अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम असलानपुर कुटिया निवासी जनक कुमार द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना प्रशिक्षण 2021 में 05 निर्धन लड़कियों का नामांकन एडीएस स्कील संस्थान अरवल में कराया गया था। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद लड़कियों को अबतक कोई प्रमाण पत्र और न ही मानदेय का भुगतान किया गया। दोषी पदाधिकारी पर उचित कार्रवाई करते हुए निर्धन लड़कियों को प्रमाण पत्र एवं मानदेय भुगतान कराने की कृपा प्रदान की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला नियोजन अरवल को नियमानुसार आवश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट