अरवल – शहर तेलपा सब्जी बाजार में कल रात आग लगने से दर्जनों दुकानदारों का दुकान जलकर राख हो गया। शहर तेलपा बाजार में किसी तरह से दुकान खड़ा कर सब्जी दुकानदार अपना जीवन यापन कर रहे। लेकिन पलक झपकते इनकी सारी जमा पूंजी जलकर स्वाहा हो गई। भाकपा माले जिला सचिव जितेंद्र यादव शहर तेलपा पहुंचकर सभी दुकानदारों से बात किए और सरकार से मुआवजे की मांग की है। दुकानदारों की क्षतिपूर्ति किया जाए ताकि फिर से खड़ा हो सके। उन्होंने सरकार और जिला प्रशासन को आगाह किया कि गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं काफी होती है। लिहाजा, सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हर थाना में एक फायर ब्रिगेड की टीम होनी चाहिए ताकि प्रभावित क्षेत्र जल्दी से पहुंचा जा सकता है। यदि शहर तेलपा थाना में फायर ब्रिगेड की टीम होता तो जल्दी आग पर काबू पाया जा सकता था। बाजारों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए। सरकार द्वारा सब्जी विक्रेता के लिए दुकान बनाकर कहीं नहीं दिया गया है। गर्मी के मौसम में आग लगने का खतरा ज्यादा मंडराता रहता है।
उन्होंने कहा कि अरवल में जब से भाजपा की जीत हुई है अरवल में अपराधी बेलगाम हो गया है। कानून का कोई डर नहीं रह गया है। जनकपुर धाम में रात्रि के समय बंद दुकान पर अपराधियों ने गोली बारी की है। इसकी भी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा-जेडीयू की सरकार में अपराधियों का बनोबल दुगुना हो गया है। अपराधियों पर अरवल पुलिस लगाम लगाए। घटना स्थल पर भाकपा माले के वरिष्ठ नेता मधेश्वर प्रसाद, चंद्रशेखर पंडित, मुना जी व तेलपा बाजार के कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट