अरवल – जिला अन्तर्गत करपी प्रखंड के सकरी खुर्द पंचायत के मसूवाबाद राजस्व ग्राम में गेहूँ फसल के कृषि वर्ष 2025-26 का फसल कटनी प्रयोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। फसल कटनी कार्यक्रम का शुभारंभ एवं निरीक्षण जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस द्वारा किया गया।
कटनी प्रयोग के प्रयोगकर्ता धीरेंद्र कुमार, कृषि समन्वयक, करपी द्वारा सम्पन्न किया गया। कटनी प्रयोग रैण्डम सलेल्शन मेथड द्वारा चयनित खेत में किया गया। कटनी का मुख्य उद्देश्य प्रति हेक्टेयर उपज का आकलन करना होता है। इस दौरान 10×5 मीटर के क्षेत्र में कटनी प्रयोग किया गया।
एक पंचायत में कुल 05 (पाँच) फसल कटनी प्रयोग किया जाता है. जिसके आधार पर पंचायत का औसत उपज दर निकाला जाता है। मौके पर उप विकास आयुक्त शैलेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता ऋषिकेश तिवारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी इन्द्रजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी करपी मनोज कुमार, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी करपी मुकेश कुमार के साथ जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट