अरवल – प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यक्रम अंतर्गत राज्य स्तरीय विज्ञान गणित प्रदर्शनी मेला 25-26 अरवल जिला से उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंधु बिगहा कलेर अरवल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अरवल जिला का नाम रोशन किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंधु बिगहा के बच्चों ने अरवल जिला की ओर से प्रतिनिधित्व करते हुए, विज्ञान विषय से संबंधित कुछ प्राकृतिक परिघटनाओं पर आधारित “तड़ित और भूकंप” प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया।
प्रोजेक्ट के माध्यम से कक्षा 8 के छात्र प्रशांत कुमार एवं सृष्टि कुमारी ने तड़ित और भूकंप जैसी प्राकृतिक घटनाओं से होने वाले जान माल की क्षति एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी देने का काम किया।बच्चों के प्रेजेंटेशन के आधार पर जुड़ी मेंबर के सदस्यों ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट का प्रशंसा करते हुए विज्ञान विषय में पांच उत्कृष्ट जिला को चयन किया गया ।जिसमें अरवल को उत्कृष्ट प्रदर्शन में शामिल करते हुए पुरस्कृत किया गया। टीम का नेतृत्व विज्ञान,/गणित शिक्षक अनिल कुमार राय, सुमन रंजन कर रहे थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट