अरवल – दो दिवसीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी का समापन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), अरवल द्वारा संयुक्त कृषि भवन, अरवल के प्रांगण में किया गया। किसान मेला-सह-प्रदर्शनी के अंतिम दिन कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक, आत्मा, अरवल रणजीत कुमार झा के द्वारा की गई। जिला कृषि पदाधिकारी, अरवल द्वारा खेती-बारी विषय पर तकनीकी जानकारी दी गई।
अजीत कुमार पासवान, उप परियोजना निदेशक, आत्मा, अरवल के द्वारा कृषकों को आत्मा से नई तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त कर फसल उत्पादन एवं प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। राहुल रंजन, जिला उद्यान पदाधिकरी, अरवल द्वारा उद्यान द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। कुमारी संजुलता, अनुमण्डल कृषि पदाधिकारी, अरवल द्वारा गरमा मौसम में बीज वितरण एवं बिहार कृषि ऐप के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में किसानों के अतिरिक्त कृषि विभाग के प्रसार कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में मोटे अनाज की खेती एवं उससे बने उत्पाद के लिए तनुजा कुमारी को प्रथम, रामविनय प्रकाश दास को मशरूम उत्पादन एवं उससे बने उत्पादन के लिए द्वितीय तथा मनोज कुमार सिंह को अरारोट की खेती के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अन्य प्रदर्श लगाने वाले कृषकों को प्रशस्ति-पत्र एवं संतावना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट