अरवल –जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें रोजगार से जोड़ने के लिए ग्रामीण बैंक द्वारा मेगा ऋण वितरण किया गया। इस दौरान कुल 40 करोड़ का ऋण वितरण किया गया, जिसमें कुल-24 उद्यमियों को बिहार ग्रामीण बैंक शाखा से जीविका दीदियों को रोजगार करने हेतु ऋण दिया गया है।
राज्य कार्यालय के आदेशानुसार, जिला परियोजना प्रबंधक रागिनी कुमारी और अरवल जिला के सभी बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधकों के समन्वय से दीदियों को ऋण दिया गया। सूक्ष्म वित्त प्रबंधक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस सफलता के लिए सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, कर्मी और जीविका मित्रों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा। एक दिन में सर्वाधिक बैंक ऋण करने का लक्ष्य हासिल किया गया है।
इस अवसर पर जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि जीविका दीदियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए बैंक ऋण एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जीविका दीदियों को अपने व्यवसाय को बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी। मेगा ऋण वितरण कार्यक्रम में जिला के सभी जीविका दीदियों ने भाग लिया और अपने व्यवसाय के लिए ऋण प्राप्त किया। इस अवसर पर जिला के सभी बैंक शाखा प्रबंधक, कर्मी और जीविका मित्र भी अपने अपने कार्य क्षेत्र में उपस्थित रहें हैं।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट