अरवल – वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 का स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वार्षिक माध्यमिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक समाप्त होगी। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई है। प्रथम पाली 9:30 पूर्वाहन से 12:45 अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 2 बजे अपराहन से 5:15 बजे अपराहन तक निर्धारित है। वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के प्रथम पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 8988 के विरूद्ध 8749 उपस्थित एवं 239 अनुपस्थित पाये गये। वहीं द्वितीय पाली में कुल विद्यार्थियों की संख्या 6331 के विरूद्ध 6176 उपस्थित एवं 155 अनुपस्थित पाये गये।
प्रथम पाली में एसएसएसजीएस कॉलेज अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 828 के विरूद्ध 808 उपस्थित 20 अनुपस्थित, बालिका उच्च विद्यालय अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 774 के विरूद्ध 769 उपस्थित 05 अनुपस्थित, जी ए उच्च विद्यालय अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 577 के विरूद्ध 574 उपस्थित 03 अनुपस्थित, उमैराबाद उच्च्च विद्यालय उमैराबाद से कुल विद्यार्थियों की संख्या 465 के विरूद्ध 454 उपस्थित 11 अनुपस्थित, मध्य विद्यालय बैदराबाद से कुल विद्यार्थियों की संख्या 440 के विरुद्ध 434 उपस्थित 06 अनुपस्थित, फतेहपुर संडा उच्च विद्यालय फतेहपुर संडा अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 435 के विरुद्ध 429 उपस्थित 06 अनुपस्थित, फतेहपुर संडा कॉलेज अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 728 के विरुद्ध 723 उपस्थित 05 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय इटवों से कुल विद्यार्थियों की संख्या 446 के विरूद्ध 420 उपस्थित 26 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय दरियापुर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 371 के विरुद्ध 369 उपस्थित 02 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय करपी से कुल विद्यार्थियों की संख्या 462 के विरुद्ध 460 उपस्थित 02 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय शहर तेलपा से कुल विद्यार्थियों की संख्या 439 के विरुद्ध 426 उपस्थित 13 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय किंजर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 594 के विरुद्ध 588 उपस्थित 06 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय मिर्जापुर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 486 के विरूद्ध 467 उपस्थित 19 अनुपस्थित, एसजेएस कॉलेज कुर्था से कुल विद्यार्थियों की संख्या 639 के विरूद्ध 571 उपस्थित 68 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय कुर्था से कुल विद्यार्थियों की संख्या 814 के विरुद्ध 781 उपस्थित 33 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय सचई से कुल विद्यार्थियों की संख्या 490 के विरूद्ध 476 उपस्थित 14 अनुपस्थित रहे।
वहीं द्वितीय पाली में एसएसएसजीएस कॉलेज अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 576 के विरूद्ध 562 उपस्थित 14 अनुपस्थित, बालिका उच्च विद्यालय अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 543 के विरुद्ध 541 उपस्थित 02 अनुपस्थित, जी ए उच्च विद्यालय अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 355 के विरुद्ध 348 उपस्थित 07 अनुपस्थित, उमैराबाद उच्च विद्यालय उनैराबाद से कुल विद्यार्थियों की संख्या 314 के विरुद्ध 309 उपस्थित 05 अनुपस्थित, मध्य विद्यालय बैदराबाद से कुल विद्यार्थियों की संख्या 389 के विरुद्ध 378 उपस्थित 11 अनुपस्थित, फतेहपुर संडा उच्च विद्यालय फतेहपुर संडा अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 273 के विरुद्ध 288 उपस्थित 05 अनुपस्थित, फतेहपुर संडा कॉलेज अरवल से कुल विद्यार्थियों की संख्या 608 के विरूद्ध 598 उपस्थित 10 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय इटवों से कुल विद्यार्थियों की संख्या 329 के विरुद्ध 318 उपस्थित 11 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय दरियापुर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 217 के विरूद्ध 215 उपस्थित 02 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय करपी से कुल विद्यार्थियों की संख्या 297 के विरुद्ध 296 उपस्थित 01 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय शहर तेलपा से कुल विद्यार्थियों की संख्या 327 के विरुद्ध 300 उपस्थित 27 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय किंजर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 383 के विरुद्ध 379 उपस्थित 04 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय मिर्जापुर से कुल विद्यार्थियों की संख्या 365 के विरूद्ध 341 उपस्थित 24 अनुपस्थित, एसजेएस कॉलेज कुर्था से कुल विद्यार्थियों की संख्या 464 के विरूद्ध 437 उपस्थित 27 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय कुर्था से कुल विद्यार्थियों की संख्या 594 के विरूद्ध 591 उपस्थित 03 अनुपस्थित, उच्च विद्यालय सचई से कुल विद्यार्थियों की संख्या 297 के विरुद्ध 295 उपस्थित 02 अनुपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट