अरवल -एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला जिला नियोजन पदाधिकारी, अरवल के तत्वावधान में बिहार सरकार के युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार के निदेशक (नियोजन) एवं प्रशिक्षण निदेशालय, पटना के निर्देशानुसार 31 जनवरी 2026 को गांधी मैदान, अरवल में एक दिवसीय नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा।
यह मेला युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 25 से 30 विभिन्न कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा, जहाँ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक युवाओं तक इस महत्वपूर्ण सूचना को पहुंचाने के उद्देश्य से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का अनुरोध किया गया है, ताकि जिले के अधिकाधिक बेरोजगार युवक-युवतियां इस नियोजन मेले से लाभान्वित हो सकें। जिला प्रशासन ने जिले के इच्छुक एवं योग्य युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को नियोजन-सह-मार्गदर्शन मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया गया है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट