अरवल – वीबी जी राम जी योजना के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में जिला सम्मेलन परासी बाजार में आयोजित किया गया। जिसका संचालन जिला महामंत्री संजीव कुमार ने किया। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता बिहार सरकार के पूर्व मंत्री हरि सहनी उपस्थित रहे। वहां उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री हरि सहनी ने योजना संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योजना का नाम बदलने पर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस योजना में मजदूरों को पहले से अधिक रोजगार देने के साथ उनके लाभ के लिए कई कार्य किए हैं। यह योजना मनरेगा का परिवर्तित स्वरूप है, जिसमें श्रमिकों को पहले के 100 दिनों के बजाय अब 125 दिनों की रोजगार गारंटी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत भुगतान प्रत्येक सप्ताह किया जाएगा, जो ग्रामीण श्रमिकों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। विकसित भारत के निर्माण में ‘जी राम जी’ योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विकसित भारत जी राम जी योजना से रोजगार में बढ़ोतरी होगा। ग्रामीण सशक्त होगें यह योजना स्थानीय विकास कार्यों की योजना बनाने के लिए ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं को सशक्त बनाती है। जी राम जी योजना में काम के बाद एक सप्ताह के अंदर मजदूरी देने का प्रावधान लागू किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को कृषि कार्य के दौरान भी 60 दिनों का काम उपलब्ध कराया जाएगा। वीबी जी राम जी योजना के संबंध में भाजपा का जिला सम्मेलन नगर निगम सभागार में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने योजना संबंधी जानकारी कार्यकर्ताओं को दी।
उन्होंने कहा कि योजना का नाम बदलने पर विपक्ष दुष्प्रचार कर रहा है। लेकिन केंद्र सरकार ने इस योजना में मजदूरों को पहले से अधिक रोजगार देने के साथ उनके लाभ के लिए कई कार्य किए हैं। इसका उद्देश्य गांव को स्वावलंबी, गरीबी मुक्त और रोजगार युक्त बनाना है। यह बुनियादी ढांचे के विकास और जल संरक्षण पर केंद्रित है। योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक व्यय को 6% से बढ़ाकर 9% किया गया है, ताकि पंचायत सचिव और तकनीकी स्टाफ को समय पर वेतन मिल सके।
इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिलाओं और दिव्यांगजनों को विशेष प्राथमिकता दी गई है। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भास्कर कुमार, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जिला मंत्री प्रिया कुमारी, जिला प्रवक्ता शंकर सहनी, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार, संजय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र कुशवाहा, मनोज कुमार, बृजेन्द्र सिंह, पंचायती राज प्रकोष्ठ संयोजक रामेश्वर साव, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ संयोजक संजीत सिंह, सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट