अरवल – मेरा युवा भारत, अरवल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, अरवल के द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत क्लस्टर आधारित प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कलेर, करपी एवं बंशी के विजेताओं के बीच जिला स्तरीय खेलकूद का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम दिन विजेता टीम प्रतिभागी के बीच कबड्डी महिला वर्ग एथलेटिक्स दौड़ 400 मीटर-पुरुष वर्ग व 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग एवं लंबी कूद पुरुष एवं महिला के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वप्रथम क्लस्टर आधारित प्रखंड स्तरीय खेलकूद विजेता टीम के बीच कबड्डी का आयोजन किया गया जिसने अरवल करपी एवं बंशी की टीमों ने भाग लिया। कबड्डी में युवा क्लब करपी ने फाइनल मुकाबले में स्वामी विवेकानंद युवा क्लब बंसी को हराकर जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का टौ्फी जीता। पुनः लंबी कूद का आयोजन पुरुष वर्ग के बीच किया गया जिसमें मुनील कुमार ने प्रथम स्थान, रवि कुमार ने द्वितीय स्थान तथा सिकंदर कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद-महिला वर्ग में नेहा कुमारी ने प्रथम स्थान, शाही बानो ने द्वितीय स्थान तथा रागिनी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में पवन कुमार प्रथम स्थान, अमरजीत कुमार ने द्वितीय स्थान तथा रिषभ कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ महिला वर्ग में पम्मी कुमारी ने प्रथम स्थान अंशिका कुमारी ने द्वितीय स्थान, पुष्पा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की गई।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट