अरवल -इंडोर स्टेडियम, अरवल में मंत्री पंचायती राज विभाग, बिहार सरकार दीपक प्रकाश के द्वारा पंचायती राज विभाग से संबंधित सभी जनप्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संवाद कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण स्तर पर संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, उनकी वर्तमान प्रगति की समीक्षा एवं योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा करना था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि पंचायती राज संस्थाएँ लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला हैं और ग्रामीण विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से योजनाओं को पारदर्शी, समयबद्ध एवं जनहित में लागू करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी विनोद कुमार सहित पंचायती राज विभाग से जुड़े अन्य वरीय पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद कार्यक्रम के माध्यम से जनप्रतिनिधियों द्वारा रखे गए सुझावों एवं समस्याओं पर मंत्री द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिया गया तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।संवाद कार्यक्रम ग्रामीण विकास को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट