अरवल – जिला पदाधिकारी, अरवल अमृषा बैंस के निर्देशानुसार जिले में फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित ग्रामीण स्तर पर किए जा रहे कार्यों के प्रभावी पर्यवेक्षण एवं मूल्यांकन हेतु जिलास्तरीय पदाधिकारियों की पंचायतवार प्रतिनियुक्ति की गई थी। निर्देशानुसार पंचायतवार नोडल पदाधिकारी सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों को अपने-अपने आवंटित पंचायतों में रहकर फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों की निगरानी करने का दायित्व सौंपा गया था।
उक्त निर्देश के आलोक में सभी जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने संबंधित पंचायतों में उपस्थित रहकर फार्मर रजिस्ट्री अभियान के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की गहन जांच एवं मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्री की प्रगति, कार्य की गुणवत्ता, डेटा प्रविष्टि की स्थिति तथा किसानों की सहभागिता का आकलन किया गया।
साथ ही, निरीक्षण के क्रम में संबंधित किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व से अवगत कराया गया तथा उन्हें अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराने हेतु प्रेरित किया गया, ताकि वे राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं का समय पर एवं पारदर्शी ढंग से लाभ प्राप्त कर सकें। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित न रहे। इसके लिए फील्ड स्तर पर सतत निगरानी, जन जागरूकता एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट