अरवल –जनता दल (यूनाइटेड) जिला पार्टी कार्यालय में जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान की समीक्षा सह रसीद समर्पण एवं संगठनात्मक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित सदस्यता अभियान की प्रगति, रसीद समर्पण एवं आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर विस्तृत समीक्षा और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इस दौरान अरवल विधानसभा एवं कुर्था विधानसभा अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में जदयू पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सदस्यता अभियान के तहत बनाए गए सदस्यों की प्राप्ति रसीदें जदयू जिला अध्यक्ष को विधिवत सौंपी गईं।
इस अवसर पर जदयू बंसी प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर सिंह, जदयू छात्र जिला अध्यक्ष सुजीत मौर्य, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पा कुमारी, जिला महासचिव मिथिलेश कुशवाहा, धीरेंद्र पटेल, कामेश्वर सिंह, टूना सिंह, लाल बाबू यादव, उपेंद्र सिंह, धीरज पटेल, अभय कुमार, आनंदी पटेल, किनेश्वर सिंह, जोगेंद्र कुमार एवं रमेश चंद्रवंशी सहित अरवल एवं कुर्था विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष शामिल रहे। बैठक में यह जानकारी दी गई कि अरवल जिले में अब तक 10,000 से अधिक जदयू सदस्यों का नवीकरण एवं सदस्यता पूर्ण की जा चुकी है, जो संगठन की जमीनी मजबूती का संकेत है।
इसी क्रम में जदयू जिला अध्यक्ष ने जिले में एक लाख सदस्य बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य दोहराते हुए कहा कि यह लक्ष्य केवल संख्या नहीं, बल्कि संगठन की शक्ति, विस्तार और जनविश्वास का आधार है। लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जदयू जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव ने सभी प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तरीय पदाधिकारियों को युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चलाने का सख्त और स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रखंड और पंचायत को लक्ष्यबद्ध ढंग से काम करना होगा, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों से जोड़ना होगा तथा सदस्यता अभियान को घर-घर, टोला-टोला और बूथ-बूथ तक पहुंचाना होगा।संगठनात्मक चुनाव एवं लोकतांत्रिक मताधिकार को लेकर जिला अध्यक्ष यादव ने कहा जनता दल (यूनाइटेड) लोकतंत्र की आत्मा को मजबूत करने वाली पार्टी है।
हम चाहते हैं कि अरवल जिले का अधिकतम कार्यकर्ता संगठनात्मक चुनाव में भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। इसलिए जिन साथियों को संगठन के चुनाव में भाग लेना है और अपने मताधिकार का प्रयोग करना है, वे यह सुनिश्चित करें कि उनकी सदस्यता प्राप्ति रसीद हर हाल में 14 जनवरी 2026 से पहले जदयू प्रदेश कार्यालय तक जमा हो जाए।उन्होंने आगे स्पष्ट किया कि 14 जनवरी 2026 के बाद बनाए गए सक्रिय या सामान्य सदस्य पार्टी के सदस्य तो रहेंगे, लेकिन संगठनात्मक चुनाव में भाग लेने और मतदान का अधिकार नहीं होगा।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर एक लाख सदस्य लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने, समयबद्ध रूप से रसीद जमा कराने और संगठनात्मक चुनाव में अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।बैठक में प्रमुख पदाधिकारी रामसुंदर सिंह, सुजीत मौर्य, पुष्पा कुमारी, मिथिलेश कुशवाहा, धीरेंद्र पटेल, कामेश्वर सिंह, टूना सिंह, लाल बाबू यादव, उपेंद्र सिंह, धीरज पटेल, अभय कुमार, आनंदी पटेल, किनेश्वर सिंह, जोगेंद्र कुमार, रमेश चंद्रवंशी सहित अरवल एवं कुर्था विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट