अरवल- चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के द्वारा 34 वां स्थापना दिवस को लेकर कार्यालय पर व्यवसायी संगठन का झंडातोलन किया गया । संगठन के संरक्षक अंगद कुमार के द्वारा झंडा को सलामी दी गयी।इस अवसर पर व्यवसायी एकता व अरवल चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के समर्थन में नारे भी लगाए गए। संगठन के संरक्षक सह मिडिया प्रभारी अंगद कुमार ने कहा की,अरवल के दुकानदार बंधु को,एकमत होने का सौभाग्य है की,आज इस संगठन का 34 वर्ष भी हर्ष उल्लास के साथ चटानी एकता के साथ मनाई जा रही है।
हम संगठन से जुड़े सभी लोग,बाजार क्षेत्र से संबंधित हर समस्या,जैसे जलजमाव की समस्या,बाजारों में चोरी की घटना,बिजली की समस्या,रंगदारी की समस्या,कूड़े-कचरे की समस्या, गर्मी के मौषम में बाजार क्षेत्र में पेयजल की समस्या, किराएदार दुकानदारों की समस्या पर हमेशा आवाज़ उठाते हुए समाधान की दिशा में पहल की गई है।
आपकी हर समस्या पर चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स आपके हित में,सुरक्षा से सबंधित,बाजार से संबंधित उच्च अधिकारियो से मांग करते रहेगा एवं आपके साथ हर पहल पर खड़ा रहेगा, इस मौक़े पर अध्यक्ष अमितेश कुमार,सचिव रविकांत उर्फ़ पिंकू गुप्ता, उपाध्यक्ष मो0 सलीम, कोषाध्यक्ष गौरव चौरसिया, संगठनमंत्री विकाश कुमार, पूर्व संरक्षक गोपाल प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष बबन पासवान, पूर्व कोषाध्यक्ष अरविन्द सिंह, रविंद्र कुमार उर्फ़ जेहल एवं अन्य कई लोग इस कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट