अरवल – पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक सौ पैंतीस लीटर विदेशी शराब के साथ चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक, अरबल को समय करीब 06 बजे गुप्त सुचना मिली की सहार (भोजपूर) की ओर से दो टेम्पू पर शराब लेकर 4-5 लोग अरवल की तरफ आ रहे है। प्राप्त सुचना का सत्यापन कर अग्रतर कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, अरवल के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए समय करीब 06:10 बजे से महुआबाग टी०ओ०पी० के पास बाहन चेकिंग शुरू किया गया तभी समय 07:05 बजे एक साथ दो संदिग्ध टेम्पू काफी स्पीड से अरवल की ओर आ रहा था। जैसे ही दोनो टेम्पु महुआबाग टी०ओ०पी० के पास पहुंचा उसे अरबल थाना के सशस्त्र बल के द्वारा रोक लिया गया। उसके बाद दोनो टेम्पु की तलाशी लिया गया तो उसमें तलाशी के क्रम में टेम्पु में कुल एक सौ पैंतीस लीटर विदेशी शराब पाया गया।बिहार पुलिम सभी अवैध अंग्रजी शराब को बरामद कर लिया गया है और इस संबंध में अस्वल थाना कांड सं0-480/2025, धारा-30 (a) बिहार एक्साइज एक्ट . 2018 अंकित किया गया है।
इसे किया गया गिरफ्तार
मृत्युंजय कुमार, पे०-राजनाय मेहता, सा०-हरापुरा बाला बिगहा, थाना-हसपुरा, जिला-औरंगाबाद। धीरज कुमार, पे० मधेश महतो, सा०-बेलखारा, वाना-शहर तेलपा, जिला-अरवल। श्रीकांत कुमार, पे० रागपति महतो, सा०-बेलखारा, याना-शठर तेलपा, जिला-अरवल। अमन कुमार, पे०-बन्दमा महतों, सा०-बेलखारा, वाना-शहर तेलपा, जिला-अखल। छापामारी टीम में शामिल पुलिस बल पु०नि० सह-थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी,थानाध्यक्ष अरवल। पु०अ०नि० अमित कुमार, अरवल थाना। अरवल थाना के सशस्त्र बल। तकनिकी शाखा की टीम।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट