अरवल – भाजपा जिला कार्यालय के अटल सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती गुरुवार को अटल स्मृति सम्मेलन के रूप में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक जन्मदिन समारोह का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी एवं संचालन कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार ने किया। विधायक मनोज कुमार एवं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक मनोज कुमार द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर की गई। तत्पश्चात् अटल बिहारी वाजपेयी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विधायक मनोज कुमार ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
उन्होंने नई पीढ़ी से पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन से प्रेरणा लेकर देशहित में स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया, ताकि विकसित भारत का संकल्प पूरा हो और गांव, गरीब, किसान व नौजवानों की समृद्धि हो। सभी उपस्थित बूथ अध्यक्षों का अंगवस्त्र एवं अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। वहीं जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एक राजनेता के तौर पर जितने सराहे गए हैं, उतना ही प्यार उनकी कविताओं को भी मिला है। उनकी कई कविताएं उनके व्यक्तित्व की परिचायक बन गईं तो कइयों ने जीवन को देखने का उनका नजरिया दुनिया के सामने रख दिया।
उनके जीवन से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। विशेष कर आज की वह पीढ़ी को उनके लिखे हुए साहित्य और उनकी रचनाधर्मिता से अपने को योग्य बनाने का कार्य करना चाहिए। जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी त्याग तपस्या के प्रतिमूर्ति थे, उनका आशीर्वाद हम सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अनवरत मिलता रहेगा। जिला महामंत्री संजीव कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील किया कि उनके जीवन शैली और कार्यशैली से हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए।
वहीं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के द्वारा रचित कविता का पाठ जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय ने किया एवं उपस्थित लोगों के बीच कविता बेनक़ाब चेहरे हैं, दाग़ बड़े गहरे हैं टूटता तिलिस्म आज सच से भय खाता हूँ गीत नहीं गाता हूँ को सुनाया। इस कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भास्कर कुमार, ओम जयसवाल, जिला महामंत्री संजीव कुमार, जितेश सिंह, संगीता कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार, संजीत सिंह, रामाशीष दास, जिला मंत्री राहुल वत्स, अमृत राज उपाध्याय, जय साहू, प्रिया कुमारी, नीतीश पासवान, टोनू मिश्रा, पूर्व महामंत्री कुशवाहा चन्दन सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट