अरवल – पुलिस के द्वारा जनकपुर धाम (रेड लाईट एरिया) में छापामारी कर देह व्यापार में संलिप्त 16 पिड़िता को मुक्त कराया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अरवल को सूचना प्राप्त हुई कि जनकपुर धाम (रेड लाईट) एरिया में नाबालिग लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है।
सूचना के सत्यापन एवं पिड़ित लड़कियों को सकुशल इस धंधे से मुक्त कराने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी, अरवल, पुलिस उपाधीक्षक (मु०), अरवल, पुलिस उपाधीक्षक, साईबरअरवल, थानाध्यक्ष, अरवल एवं महिला थाना तथा एन०जी०ओ० की टीम के साथ छापामारी की गयी।
छापामारी के क्रम में देह व्यापार में संलिप्त 16 पीड़िता (जिसमें 06 नाबालिग एवं 10 बालिग है) को मुक्त कराया गया तथा 08 अभियुक्त जिसमें 02 महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। छापामारी के क्रम में आपत्तजनीक सामान भी मिला है। सभी नाबालिग पीड़िता को सी०डब्लु ०सी० में भेजा जा रहा है तथा बालिग पीड़िता को पूनर्वास केन्द्र भेजा जा रहा है। साथ हीं गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
इन्हें किया गया गिरफ्तार अमन राज, उम्र 25 वर्ष, पे०-संजय प्रसाद, सा०-अरवल सिपाह, जिला-अरवल। प्रिन्स राज, उम्र-23 वर्ष, पे० राजेन्द्र राम, सा०-कुशा, ओबरा, जिला-औरंगाबाद। अशोक कुमार, उम्र 34 वर्ष, पे०-मोहन राम, सा०-कल्याणपुर, आरंगाबाद। शहजाद आलम, उम्र-19 वर्ष, पे० शमशेर आलम, सा०-प्यारेचक, अरवल। मो० शमीम अंसारी, उम्र 39 वर्ष, पे०-मो० उमेर अंसारी, सा० शाही मोहल्ला, अरवल चमकु पासवान, उम्र 51 वर्ष, पे०-स्व० वंशराज पासवान, सा०-जनकपूर धाम, अरवल।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट