अरवल – सुराज पार्टी जिला इकाई अरवल द्वारा जन सुराज पार्टी के प्रथम स्थापना दिवस ,राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 156 वी जयंती जिला कार्यालय अरवल में केक काटकर एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाया गया।
इस कार्यक्रम में रंजय कुमार ,प्रदेश कोर कमेटी सदस्य सह, अरवल विधानसभा संभावित प्रत्याशी तथा सियाराम यादव ,संभावित प्रत्याशी अरवल एवं नरेश शर्मा, कुर्था विधानसभा संभावित प्रत्याशी ,जिला उपाध्यक्ष कन्हैया चंद्रवंशी, जिला अभियान संयोजक ,दिनेश कुमार सिंह, विधानसभा प्रभारी सदस्य ,अशोक प्रसाद, रमेश कुमार रंजन मुकेश कुमार सिंह, जिला कार्यालय प्रभारी, दयानंद शर्मा ,अरवल प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन, युवा संयोजक ,नीरज उपाध्याय ,महेश यादव करपी प्रखंड अभियान संयोजक ,संजीव कुमार शामिल होकर मनाया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा प्रभारी सदस्य, अशोक प्रसाद एवं रमेश रंजन ने किया जबकि संचालन कन्हैया चन्द्रबंसी किया।इस इस कार्यक्रम में पार्टी के पंचायत स्तर पर मजबूती को लेकर बल दिया गया। विधानसभा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जोर दिया गया। बूथ लेवल पर मजबूती करने पर भी बल दिया गया। पी एल सी कार्ड बनाने पर भी जोर दिया गया। सभी पदाधिकारी को समन्वय बनाकर कार्य करने की सलाह दी गई।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट