अरवल -बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर अरवल जिले में भी मशाल जुलूस निकाला गया। मशाल जुलूस महासंघ भवन अरवल से शुरु होकर भगत सिंह चौक तक गया।मार्च का नेतृत्व बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश भारती ने किया। दीगर हो कि बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ के दस सूत्री मांगों के समर्थन में लगातार आंदोलन जारी है।इसी क्रम में पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर मशाल जुलूस निकाला जाना है।
इसी कार्यक्रम के तहत अरवल जिले में भी बिहार राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट के बैनर तले मसाल जुलूस निकाला गया। जिसमें जिले के सभी कर्मचारी जोश खरोश के साथ भाग लिए। कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में गगन भेदी नारे लगाते हुए भगत सिंह चौक के तरफ बढ़ रहे थे। इस आंदोलन का समर्थन महासंघ गोप गुट के द्वारा भी किया गया। महासंघ का गोप गुट के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार कर्मचारियों के साथ मांगों के समर्थन में अंत तक डटे रहे।
जुलूस भगत सिंह चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए महासंघ गोप गुट के जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि हम सब अपनी एकता बना कर रखें सरकार का भेदभाव पूर्ण रवैया हम लोग नहीं सहेंगे। हम तब तक आंदोलन चलाते रहेंगे जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं कर देती है।
इसी कड़ी में कल दिनांक 9 अगस्त 2025 को सभी कर्मचारी सदर प्रखंड परिसर अरवल में बैठेंगे और अपने हड़ताल के साथ 11:00 बजे से सभा भी आयोजित की जाएगी।जुलूस में अनुसचिवीय कर्मचारी संघ गोप गुट,अरवल के जिला सचिव मनोज कुमार,मुकेश कुमार,राकेश रंजन,शिवदयाल सिंह, रणविजय कुमार,ब्रजेश कुमार सुधांशु,उमेश कुमार, ललेंद्र सिंह, उपेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट