अरवल – जन सुराज पार्टी के चुनाव अभियान समिति के तहत सात अगस्त 2025 को टेरी खेल मैदान में बिहार बदलाव जनसभा का आयोजन किया गया है इसके लिए रंजय कुमार पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद् अरवल सह सदस्य प्रदेश कोर कमिटी एवं मगध प्रमंडल चुनाव समिति सदस्य, जन सुराज पार्टी बिहार, के द्वारा आयोजन किया जा रहा है। सभा की सफलता के लिए गहन रूप से ग्राम उसरी, मनेरी बिगहा, कलंदरा, अयोध्या बिगहा, टेरी विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
इस दौरान लोगों को बताया कि कलेर प्रखंड अंतर्गत ग्राम टेरी के खेल मैदान में 7 अगस्त 2025 को 3 बजे शाम में बिहार बदलाव जनसभा होगी। इस सभा में पार्टी के मुख्य अतिथि, मनोज भारती, डॉ बिपिन यादव, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य सह संयोजक मगध प्रमंडल चुनाव अभियान समिति अमजद हुसैन, नंदकिशोर यादव, डॉ श्यामनंदन शर्मा, अभिराम शर्मा, जिला अध्यक्ष अशोक पासवान सभा में शिरकत करेंगे। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर के विचारधारा एवं नीति सिद्धांत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशांत किशोर ने अपना बहुमूल्य समय देकर बिहार में भ्रष्टाचार, घूसखोरी, भ्रष्ट परीक्षा नीति भ्रष्ट शिक्षा नीति के विरुद्ध बिहार वासियों को संगठित कर आगे बढ़ाने के लिए रास्ता बताने का काम कर रहे हैं।
पार्टी एजेंडा के बारे में लोगों को बताया गया कि सबसे पहले पलायन को रोका जाएगा। बुजुर्ग का पेंशन दो हजार रु दिया जाएगा। महिलाओं को सस्ता ऋण मात्र 4% पर दिया जाएगा। 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त में अच्छी शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी। किसने की बेहतर खेती के लिए मनरेगा के मजदूरों से जोड़ा जाएगा। लोकतंत्र में दिए गए अधिकार को वर्तमान सरकार के द्वारा लाठी तंत्र के माध्यम से आवाज बंद किया जा रहा है ऐसी व्यवस्था को ध्वस्त किया जाएगा। शराबबंदी के नाम पर गरीब गुरबा को गैर कानूनी तरीके से जबरन जेल भेजा जा रहा है।
इस प्रकार के कानून को ध्वस्त किया जाएगा। वर्तमान बिहार सरकार के द्वारा जनप्रतिनिधियों की अधिकार को छीना जा रहा है उसे पर रोक लगाने का कार्य किया जाएगा। बिहार में भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन कितने लोगों को दिया गया सरकार सूची जारी करें । तथा जाति जनगणना के आधार पर सरकार ने 94 लाख परिवारों को 2- 2 लाख रुपया देने की घोषणा किया था ,कितने लोगों को दिया गया है उसकी सरकार सूची जारी करने को लेकर जन सुराज पार्टी मांग कर रहा है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट