अरवल- जिला पदाधिकारी अरवल कुमार गौरव के निदेश के आलोक में अपर समाहर्त्ता अरवल, सईदा खातुन द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 13 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, मजदूरी, मुआवजा, मनरेगा, नाली निर्माण, भू समाधान, भूमि सुधार उप समाहर्ता एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु अपर समाहर्त्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।
महेन्दिया थाना स्थित ग्राम उसरी डीह निवासी योगेन्द्र शर्मा द्वारा बताया गया कि हमारे ही गाँव के रामसुभग शर्मा एवं राम विनय शर्मा वगैरह द्वारा हमारे घर का नाली का पानी निकलने से रोक दिया गया है, जिससे काफी दिक्कत हो रही है तथा उक्त लोगों को मना करने पर मारपीट करने के लिए तैयार हो जाते है। इसे जाँच करवाकर नाली निर्माण करवाने की कृपा की जाए।
इस संबंध में अपर समाहर्त्ता द्वारा अंचलाधिकारी कलेर को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम समनपुर बददो निवासी सुरेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि जिला लोक शिकायत निवारण केन्द्र का अंतिम आदेश के बाद भी अंचलाधिकारी करपी द्वारा मापी नहीं कराई जा रही है। गाँव का नाली का पानी पईन में गिरवाने की कृपा की जाए। इस संबंध में अपर समाहर्त्ता द्वारा अंचलाधिकारी करपी को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट