अरवल – मुख्यालय शहर के अरवल मोड़ पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव प्रताप रूडी का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा कोशी प्रमंडल सह क्षेत्रीय प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला एवं अंगवस्त्र भेंट कर राजीव प्रताप रूडी का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम उनके जहानाबाद से पटना लौटने के क्रम में अरवल मोड़ पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने राजीव प्रताप रूडी के नेतृत्व और उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय पासवान प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओम जायसवाल भाजपा जिला मंत्री टोनू कुमार मिश्रा भाजपा नेता दीपक शर्मा भाजपा जिला प्रवक्ता शंकर साहनी भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार यादव भाजपा नेता डॉ अनिल कुमार यादव अरवल ग्रामीण मंडल महामंत्री रामकुमार तिवारी मौजूद थे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट