अरवल : बिहार में 125 यूनिट बिजली मुफ्त करने पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने एनडीए सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि गरीब कल्याण के लिए यह एक और ऐतिहासिक कदम है। एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा बिहार के लोगों को बड़ी सौगात मिली है । उन्होंने बताया कि बिहार में 1 अगस्त, 2025 से यानी जुलाई माह के बिल से ही सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली का कोई पैसा नहीं देना पड़ेगा।
एनडीए सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा। इसके साथ ही अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा। इस ऐतिहासिक निर्णय से बिहार की जनता को काफी राहत हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में एनडीए सरकार गरीब कल्याण के लिए संकल्पित है।
बिहार की जनता बिहार के चौमुखी विकास को देखते हुए आगामी 2025 की विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनाएगी। धन्यवाद आभार व्यक्त करने वालों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र विश्वकर्मा, मुन्नी चंद्रवंशी, संजीत सिंह, जिला महामंत्री संजीव कुमार, संगीता कुशवाहा, जितेश सिंह, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, जय साहू, राहुल वत्स, नीतीश पासवान, जिला प्रवक्ता शंकर सहनी, कार्यालय धनंजय रविदास सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट