अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल, कुमार गौरव द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 12 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, नाली विवाद, मुआबजा, कब्जा, बँटवारा, आवास योजना, न्यायालय अभिलेख, पुलिस उपाधीक्षक, महिला हेल्प लाईन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण केन्द्र एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे। फरियादियों के आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये।
कुर्था प्रखण्ड स्थित ग्राम सबलक सराय निवासी के 25 संयुक्त हस्ताक्षर के साथ ग्रामीण जनता राम कुमार ठाकुर के साथ अन्य द्वारा बताया गया कि हमलोगों के पूर्वजों से घर का नाली का पानी के निकास था, जो शिव नारायण भगत द्वारा रोक लगा दिया गया है, जो नाली पक्कीकरण पूर्व में कराई गई है। नाली विवाद से संबंधित अंचलाधिकारी कुर्था को आवेदन देने पर टाल मटोल किया जा रहा है।
विवादित नाली जमीन की नापी करवाकर उचित कार्रवाई करते हुए विवाद को समाप्त करने की कृपा की जाए। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडल लोक शिकायत निवानण केन्द्र अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम वलीदाद निवासी गीता देवी द्वारा बताया गया कि मैं गरीब परिवार के सदस्य हूँ तथा आवास की सख्त जरूरत है। मेरे नाम से आवास योजना के तहत स्वीकृत राशि की गई है पर आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि उपलब्ध करवाने की कृपा की जाए।
इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी कलरे को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। कुर्था थाना स्थित ग्राम बारा निवासी प्रेम रंजन कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे पिता रजनीश कुमार की मृत्यु नवम्बर 2022 में पुलिस कैदी वाहन से मध्य विद्यालय तकेया के पास हो गई थी। मुआबजा राशि के लिए सभी कागजात जिला परिवहन कार्यालय अस्वल में जमा किया गया है, पर अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा राशि दिलवाने की कृपा की जाए। इस संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अरवल को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट