अरवल – जिले के सभी प्रखण्डों में आई.सी. डी.एस. के तहत आयोजित होने वाले अन्नप्रासन दिवस के अवसर पर स्वीप गतिविधि बढ़ाने से संबंधित महिला मतदाताओं की बैठक आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, आँगनबाड़ी सेविका, सहायिका द्वारा मेंहदी एवं स्लोगन लेखन कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
मतदाता जागरूकता के दौरान बताया गया कि वैसे युवा जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है एवं मतदान पहचान पत्र नहीं बना है, उन्हें अपना मतदान पहचान पत्र यथाशीघ्र बनवाने हेतु प्रेरित किया गया ताकि वे भी इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। मतदाताओं को अपना मताधिकार का प्रयोग न केवल एक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेवारी है बल्कि यह एक जागरूक नागरिक की पहचान भी है। इसी क्रम में बी.एल.ओ के माध्यम से छुटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़ने हेतु कागजात लिया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट