अरवल – बैदराबाद स्थित ठाकुरवाड़ी में महंत स्वामी श्री जगर्नाथाचार्य द्वारा भगवान परशुराम की जयंती हवन पूजन के साथ मनाई गई। सुबह 9 बजे महंत स्वामी श्री जगर्नाथाचार्य के द्वारा भगवान परशुराम का विशेष पूजन और हवन किया गया। ठाकुरवाड़ी के महंत स्वामी श्री जगर्नाथाचार्य ने वैदिक मंत्रोंचार के बीच हवन संपन्न कराया। उसके बाद महाआरती हुई। अंत में प्रसाद वितरण किया हुआ।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने महर्षि परशुराम पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन शैली को आत्मसात साथ चलने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी को भगवान परशुराम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेना चाहिए। उनकी तरह दृढ़ संकल्प बन विभिन्न सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर समाज आत्म कल्याण की ओर अग्रसर रहना चाहिए।
भगवान परशुराम की तरह माता-पिता के आज्ञा का पालन करते हुए जीवन को कृतार्थ करना चाहिए। जिससे माता-पिता के ऋण से मुक्त हो सके। परशुराम भगवान विष्णु के दसवें अवतार थे। इस पूजन कार्यक्रम में भाजपा अरवल विधानसभा संयोजक भास्कर कुमार, जिला कोषाध्यक्ष कुन्दन पाठक, जिला मंत्री टोनू मिश्रा, जिला कार्यालय मंत्री धनंजय कुमार, भाजपा नेता विक्की दुबे सहित कई लोग उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट