अरवल – जिले में महिला संवाद कार्यक्रम का पांचवां दिन भी सभी प्रखंडों की महिलाएं अपने अपने घर से निकलकर संवाद की चर्चाएं में भाग ले रहीं हैं और अपनी इच्छाओं समस्याओं और आकांक्षाओं को व्यक्त कर रहीं हैं | आकांक्षाओं में मुख्य रूप से सड़क निर्माण और मरम्मत, गांव में नली नालों का निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की उपलब्धता, पंचायत स्तर पर जीविका भवन का निर्माण, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन की राशि में में बढ़ोतरी, उप स्वास्थ्य केंद्र की उपलब्धता, हाई स्कूल की उपलब्धता, नहर की उड़ाही, ग्रामीण क्षेत्रों में पक्की सड़क का निर्माण, पुल निर्माण, कृषि यंत्रीकरण बैंक की स्थापना और पंचायत स्तर पर एक सामुदायिक पुस्तकालय की उपलब्धता रही हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान संवाद रथ वाहन के एलसीडी स्क्रीन पर महिला कल्याण योजनाओं के लाभों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है। वी डी यो के जरिए कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही हैं | संवाद में उपस्थित महिलाएं भी अपनी आकांक्षाओं और समस्याओं को रखने में चूक नहीं रही है।
संवाद में बिहार सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को संकलन कर लिफलेट वितरण के माध्यम से सभी महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। महिलाओं को महिला संवाद एक मंच मिल जा रहा है, जहां पर वह अपनी बातों को खुलकर रख रहीं हैं। जिले के पांचों प्रखंडों के कुल-10 ग्राम संगठनों में आज पंचायत आयोजक दल द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें 3473 महिलाओं ने भाग लिया। इसी कड़ी में कलेर प्रखंड के पंचायत बेलसार के गांव सरवरपुर में भी महिला संवाद आयोजन किया गया। इस संवाद में महिलाओं को प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजय कुमार द्वारा महिला संवाद के उद्देश्य के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया।
सरवरपुर गांव की स्थानीय महिलाओं ने अपनी आकांक्षाओं में वार्ड नंबर – 2 पासवान टोला में नली नालों का निर्माण, बंद जन वितरण प्रणाली की शुरुआत, सरवरपुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना, गांव में हाई स्कूल की स्थापना के बारे में बात रखीं | संवाद में उपस्थित सभी महिलाओं ने सरकार द्वारा चल रही योजनाओं को सराहा और कहा कि आज उनकी बेटियां सरकार की योजना का लाभ लेते हुए पढ़ लिख कर समाज में उनका नाम रौशन कर रही हैं। इस कार्यक्रम में प्रबंधक अधिप्राप्ति गौरव कुमार ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी अपनी आकांक्षाओं को जरूर व्यक्त करें।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट