अरवल – जिले के सभी प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। महिला और समाज के उत्थान के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं काफी उत्साहित दिख रही हैं,और इसमें वह बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहीं हैं। इस कार्यक्रम में महिला उत्थान और बिहार सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए कार्यों और योजनाओं की जानकारी वीडीयो फिल्म दिखाकर दी जा रही है।
इस फिल्म में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, बालिका पोशाक, सतत् जीविकोपार्जन योजना, आरक्षण के तहत लाभ, साईकिल योजना, जीविका योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी गई है। जिले के अंतर्गत कुल -10 ग्राम संगठनों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें कुल – 3653 महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने सरकार द्वारा चल रही योजनाओं से हो रहे लाभों के बारे में अपने अपने अनुभव को साझा किया। सभी प्रखंडों की महिलाओं के बीच योजनाओं की जानकारी का लीफलेट वितरण किया | इस कड़ी में कलेर प्रखंड के आकाश ग्राम संगठन की महिलाओं ने भी महिला संवाद के दौरान अपनी अपनी आकांक्षाओं को व्यक्त किया।
मुख्य रूप से बेलसार लख से नरक बीघा होते हुए अमीर बीघा को जोड़ने वाली सड़क की मरम्मत, नरक बीघा गांव में मध्य विद्यालय की सुविधा, महंगाई को देखते हुए विधवा पेंशन की राशि में वृद्धि, और वर्षा की पानी की निकासी हेतु नली-नालों का निर्माण, नरक बीघा के पासी टोला में सड़क निर्माण, और नरक बीघा में बच्चों की संख्या के देखते हुए एक अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र की आवयश्कता बताई गई।
इस कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों ने बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, लोहिया स्वच्छ अभियान योजना से हुए लाभ को सराहा। इधर अरवल प्रखंड के भदासी पंचायत में भी महिला संवाद का आयोजन किया गया। वहां गांव की स्थानीय महिलाओं के द्वारा अपने पंचायत में लाइब्रेरी खोलने की आकांक्षा रखी।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट