अरवल – बाबा साहेब के 134 वीं जयंती पर प्रतिरोध मार्च भाकपा माले कार्यालय से निकलकर भगत सिंह चौक होते हुए प्रखंड मुख्यलय में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिसकी अध्यक्षता भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य कॉ रविंद्र यादव ने की।मार्च का नेतृत्व कर रहे अरवल के विधायक कॉ महानंद सिंह ने बाबा साहेब भीम राव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संबोधित करते हुए कहा की आजादी के बाद नए भारत के निर्माण की बुनियाद हमारे संविधान ने रखी, भारत को एक संप्रभुता, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में परिभाषित किया।
इस ऐतिहासिक दस्तावेज के निर्माण में डॉ भीमराव अंबेडकर की भूमिका केन्द्रीय और निर्णायक रही। उन्होंने संविधान के जरिए न सिर्फ राजनीतिक स्वतन्त्रता सुनिश्चित की,बल्कि सामाजिक न्याय , समता और बंधुत्व जैसे मूल्यों को भी संस्थागत किया। लेकिन आज मोदी सरकार में भारत की संप्रभुता और लोकतांत्रिक ढांचे पर गहरा संकट मंडरा रहा है।
उन्होंने आगे कहा की दूसरी ओर देश के अंदर संविधान पर हर रोज हमले हो रहे हैं और देश को हिंदू राष्ट में बदल देने का चौतरफा उन्माद सुनाई पड़ रहा है। ऐसे में हमें बाबा साहेब की वह ऐतिहासिक चेतावनी याद रखनी चाहिए। अगर हिंदू राष्ट सचमुच एक वास्तविकता बना जाता है तो इसमें संदेह नहीं कि यह देश के लिए भयानक विपत्ति होगी। क्यों कि यह स्वतन्त्रता, समता और बंधुत्व के लिए खतरा है, यह लोकतंत्र से मेल नहीं खाता हिंदू राज को हर कीमत पर रोका जाना चाहिए।
भाजपा की सरकार मुस्लिम सामुदाय के संवैधानिक अधिकारो पर अमले कर रही है तीन तलाक कानून, सीएए एनआरसी , वक्फ बोर्ड संशोधन इसके कुछ उदाहरण हैं। लेकिन यह हमला सिर्फ मुस्लिम सामुदाय तक सीमित नहीं, बल्कि इनका असली निशाना है भारत के संविधान को खत्म कर मनु स्मृति को स्थापित करना। इस मार्च में अरवल प्रखंड सचिव कॉमरेड महेंद्र प्रसाद, जिला परिषद भाग 1 के सदस्य कॉमरेड शाह शाद, नगर परिषद अध्यक्ष कॉमरेड साधना कुमारी,जिला कमेटी सदस्य कॉमरेड रमाकांतकुमार, जिला कमेटी सदस्य शोएब आलम, नगर सचिव कॉमरेड नन्द किशोर कुमार के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट