अरवल –लगातार चौथी बार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार अरवल जिला कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्ण आश्रम पहुंचने पर जिलाध्यक्ष डॉक्टर धनंजय शर्मा का अरवल जिला के कांग्रेसियों ने जमकर स्वागत किया, डॉक्टर धनंजय शर्मा को चौथी बार अरवल जिले के कमान सौपी गई है, वे पिछले 10 साल से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष है और उन्होंने काफी मेहनत करके जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य किया है, वे हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी निर्देश पर एवं स्वयं भी लोकल समस्याओं को लेकर आंदोलन, संघर्ष करते रहते हैं।
वे न सिर्फ पार्टी कार्यकर्ताओं में, बल्कि सम्पूर्ण अरवल वासियों के प्यारे है, चाहें वे किसी भी दल में हैं। इन्हें आदर सत्कार हर अरवल वासी करते हैं। वे राज्य स्तरीय नेता है, लेकिन जिला को मजबूत करने के लिए उन्हें जिले की कमान दिया गया है। हम अरवल वासियों की इच्छा है कि डॉ धनंजय शर्मा को अब बिधान सभा के सदस्य हो। आज स्वागत करने वालों मे एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी कामेश्वर शर्मा, प्रो मदन यादव, मोहीऊद्दीन अंसारी, सुनील कुमार, बेंकटेश शर्मा, हाजी इसलाम अंसारी, मो इसलाम अंसारी, शहाबुद्दीन अंसारी, जावेद अख्तर, भोलानाथ गोस्वामी, इत्यादि शामिल है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट