अरवल : पूर्व उप प्रमुख सह भाजपा नेता भास्कर कुमार ने बताया कि पूर्व विधायक चितरंजन कुमार का जो ताल मेल अरवल की जनता के साथ रहता था वह शब्दो में बया नही कर सकते अरवल विधान सभा के हर जाति वर्ग से परिवार की तरह बर्ताव रखना एवम् उनके दुःख सुख में हमेशा अपनत्व के साथ खड़ा रहना वह चितरंजन जी का स्वभाव बन गया था। आज उनका दुखद निधन पक्ष विपक्ष सभी को मर्माहत कर रहा है। विगत कई महीनों से स्वास्थ्य खराब होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे। इनके निधन से अरवल भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को अपूरणीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। इस दुःख की घड़ी में अरवल विधान सभा शोक की लहर में डूब गई है।
अरवल विधानसभा में उनके द्वारा किए गए विकास के कार्य को अरवल की जनता नही भूलेंगी।इस अवसर पर शोक व्यक्त करने वाले भाजपा नेता प्रदेश प्रवक्ता सच्चिदानंद पीयूष ,पूर्व जिला अध्यक्ष राम विनय शर्मा,राधाकांत शर्मा,अजय पासवान,जयशंकर प्रसाद, पूर्व जिला महामंत्री चंदन कुशवाहा, रामाशीष दास,माधव शर्मा पूर्व जिला उपाध्यक्ष आनंद चंद्रवंशी जिला उपाध्यक्ष सुनीता शर्मा, मुन्नी चंद्रवंशी, नगर अध्यक्ष चंदन खत्री,मंडल अध्यक्ष मुकेश भगत,अखिलेश पासवान, भरत यादव,रिंकू विश्वकर्मा, सुधीर शर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा।सहित सभी कार्यकर्ताओ ने गहरा संवेदना प्रकट किया है।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट